Don't Miss

भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं सीतारमण, जानिए, किसके पास है कौन सा विभाग

फाइल फोटो

नई दिल्ली,  

पीएम मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही विभागों का बंटवारा भी हो गया है। निर्मला सीतारमण को देश का अगला रक्षा मंत्री बनाया गया है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद निर्मला देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी। हालांकि इंदिरा ने पीएम रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। निर्मला को अरुण जेटली की जगह रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मला के पास इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। जेटली के पास रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था।

निर्मला के अलावा पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। गोयल ऊर्जा मंत्रालय को संभाल रहे थे। पिछले दिनों हुए रेल हादसों के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हालांकि मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्या मामलों के मंत्री ही रहेंगे लेकिन अब उनका रैंक कैबिनेट के दर्जे का होगा।

स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ कपड़ा मंत्रालय भी दिया गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवह मंत्रालय के साथ-साथ गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उमा भारती को जल संसाधन मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय मिला है। राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को पदोन्नति देते हुए युवा एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वे सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बने रहेंगे। महेश शर्मा का भी कद बढ़ा है। शर्मा पर्यावरण मंत्री बनाये गये हैं। उनसे टूरिज्म मंत्रालय ले लिया गया है। संस्कृति मंत्रालय उनके पास रहेगा। गिरिराज सिंह को पदोन्नति देते हुए लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।

वहीं, नए शामिल हुए मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। अल्फांस कन्ननथनम को पर्यटन मंत्री बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ल को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है। सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया।

अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया। अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री तथा वीरेन्द्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया। हरदीप पुरी को आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। आरके सिंह स्वतंत्र प्रभार के ऊर्जा मंत्री होंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*