Don't Miss

4P फॉर्मूले पर हुआ मोदी के नये मंत्रियों का चुनाव, जानिए इनके बारे में

नई दिल्ली,  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। नये मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ-साथ 9 नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में इन नए चेहरों को 4P फ़ॉर्म्युले के आधार पर शामिल किया गया। पैशन (जुनून), प्रोफिशिएंसी (निपुणता), प्रोफेशनल एक्‍युमेन (पेशेवर अनुभव) और पॉलिटिकल एक्‍युमेन (राजनीतिक समझ) फॉर्मूले के आधार पर नए मंत्रियों का चुनाव हुआ है।

बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद अश्विनी कुमार चौबे लगातार 5 बार विधायक रहे और 8 साल तक राज्य में स्वास्थ्य, शहरी विकास और जनस्वास्थ्य, इंजिनियरिंग जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह केंद्रीय सिल्क बोर्ड के मेंबर भी हैं। वह संसदीय समिति (ऊर्जा) के सदस्य भी हैं। चौबे पटना विश्वविद्यालय से प्राणि विज्ञान में स्नातक हैं। वह छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और जेपी आंदोलन में भी भाग लिया है।

शिव प्रताप शुक्ला, जो उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। शुक्ला 1989 से 1996 तक लगातार चार बार विधायक रहे और यूपी सरकार में आठ साल तक कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और फिर 1970 के दशक में एक छात्र नेता के रूप में राजनीति में कदम रखा। वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।

वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टिकमगढ़ से लोकसभा सांसद वीरेंद्र कुमार 6 बार से लोकसभा सांसद हैं। वह श्रम मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेबर एंड वेलफेयर और एससी-एसटी वेलफेयर कमिटी के सदस्य भी रहे हैं।

अनंतकुमार हेगड़े अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद हैं. वह विदेश और मानव संसाधन मामलों पर बनी संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। कम उम्र में सांसद बनने वालो में हेगड़े भी शामिल हैं। वे 5 बार से लोकसभा सांसद हैं। इस दौरान हेगड़े वित्त, गृह, मानव संसाधन, वाणिज्य कृषि और विदेश विभाग से जुड़ी कई संसदीय समितियों में शामिल हैं।

राज कुमार सिंह बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं। वह 1975 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे देश के गृह सचिव भी रह चुके हैं। फिलहाल वह फैमिली वेलफेयर पर बनी संसदीय समिति के मेंबर हैं। आरके सिंह डिफेंस प्रोडक्‍शन सेक्रेटरी, ज्‍वाइंट सेक्रेटरी (गृह मंत्रालय) और अन्‍य कई अहम पदों पर रहकर काम कर चुके हैं।

हरदीप सिंह पुरी हरदीप सिंह पुरी रिसर्च एंड इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (आरआईएस) के प्रेसिडेंट हैं। वह 1974 बैच के पूर्व आईएफएस ऑफिसर हैं। वह इंटरनेशनल पीस इंस्‍टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। वह संयुक्‍त राष्‍ट्र की कई अहम समितियों की कमान संभाल चुके हैं।

अलफोंज कन्ननथन अलफोंज केरल काडर के 1979 बैच के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। वह डीडीए के कमीशनर भी रह चुके हैं.। स दौरान उन्होंने 15, 000 अवैध इमारतों का अतिक्रमण हटाया, जिसके बाद वह दिल्ली के डिमॉलिशन मैन के रूप में प्रसिद्ध हो गए

गजेंद्र सिंह शेखावत गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं। वह वित्तीय मामलों पर बनी संसदीय समिति के प्रमुख भी हैं। तकनीक-प्रेमी और प्रगतिशील किसान के रूप में वह ग्रामीण समाज के लिए एक आदर्श हैं।

सत्यपाल सिंह सत्‍यपाल सिंह उत्‍तर प्रदेश के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। सत्‍यपाल महाराष्‍ट्र काडर के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं। सत्‍यपाल सिंह को अपनी सर्विस के दौरान भारत सरकार की तरफ से आंतरिक सुरक्षा सेवक पदक से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश के नक्‍सली इलाकों में उनका असाधारण काम के लिए भी उन्‍हें सम्‍मानित किया जा चुका है। वह मुंबई, पुणे और नागपुर के पुलिस कमिश्‍नर भी रह चुके हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*