Don't Miss

देश में 2022 से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानिए इसकी खासियत

फाइल फोटो

पटना, 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पीएम शिंजो अबे के साथ गुरुवार को भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली ये हाईस्पीड ट्रेन 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन करीब 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। अहमदाबाद से मुंबई पहुंचने में इसे महज दो घंटे लगेंगे। फिलहाल अहमदाबाद से मुंबई पहुंचने के लिए 7 से 8 घंटे का समय लगता।

भारत में बुलेट ट्रेन लगाने में जापान की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए यह बुलेट ट्रेन सबसे तेज और सुरक्ष‍ित है। बताया जा रहा है कि जापान में शिंकासेन के नाम जानी जाने वाली बुलेट ट्रोन में पिछले 50 सालों से कोई हादसा नहीं हुआ। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि भारत की बुलेट ट्रेन भी सुरक्षित होगी।

भारत की यह बुलेट ट्रेन पूरी तरह एयर कंडीशनर। यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे। हालांकि इसके लिए यात्रियों को करीह 3000 रुपए तक चुकाने होंगे। अहमदाबाद से मुंबई के सफर के लिए यह किराया प्रस्तावित किराया में रेलवे ने बुलेट ट्रेन का किराया एसी ट्रेन से 1.5 गुना ज्यादा तय किया है।

रेलवे मंत्रालय के प्रस्तावित प्लान के मुताबिक भारत की प्रस्तावित बुलेट ट्रेन में 10 से 16 कोच होंगे. हर ट्रेन में 1300 से 1600 तक पैसेंजर्स सफर कर सकेंगे। रेलवे मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन के लिए अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 12 स्टेशन बनाने का प्लान तैयार किया है। ये स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, अहमदाबाद समेत अन्य जगहों पर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*